रायभीड़ में चली गोली, दहशत में हैं गांव वाले - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

10 फ़रवरी 2018

रायभीड़ में चली गोली, दहशत में हैं गांव वाले

मधेपुरा 09/02/2018 
शंकरपुर थाना क्षेत्र के रायभीड़ चौक के पास महावीर पासवान के घर के सामने कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति सज्जन कुमार पर गोली चलाकर हत्या करने की कोशिश की.
                   गोली लगने से युवक घायल हो गए. घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल युवक के भाई अमरदीप ने बताया कि घटना देर शाम करीब 4 बजे कीहै. उसका भाई सज्जन अपने घर से रायभीड़ चौक पर दुकान से कुछ सामान लाने गए थे.
                दुकान से सामान लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से कुछ लोगों ने उन्हें आवाज दिया रुको. सज्जन जैसे हीं रुक कर पीछे देखने लगा कि वह युवक सज्जन पर गोली चला दी. गोली सज्जन के दाहिना बाह में लगी.
                          गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग जब जुटने लगे तो गोली चलाने वाली युवक भाग खड़े हुए. घायल युवक सज्जन कुमार ने बताया कि जब वह पीछे मुड़कर देखा तो गांव के मनीष कुमार ने उस पर अचानक गोली चला दी.

                         उसकी समझ में भी नहीं आ आ रहा था कि उस पर गोली क्यों चलाई. उसके हल्ला करने पर आसपास के लोग जुट गए और गोली चलाने वाले युवक फरार हो गए. इधर परिजनों ने घायल सज्जन को पहले शंकरपुर पीएचसी नहीं ले जाकर सदर अस्पताल पहुंचे.
                 सदर अस्पताल में डॉ अनुज ने गोली लगने की पुष्टी की. उन्होंने बताया कि गोली एक ओर से लगकर दूसरी ओर से निकल गई. सज्जन ने गोली चलाने का आरोप मनीष कुमार के साथ साथ लड्डू कुमार, प्रमोद कुमार, चंदन यादव और कीनों यादव पर लगाया है.
                उसके भाई अमरदीप ने बताया कि 6 माह पहले गांव के एक युवक मंटू यादव की हत्या हुई थी. जिसमें ये लोग भी आरोपी हैं. अमरदीप ने बताया कि मंटू यादव हत्याकांड में प्रमोद कुमार, लड्डू कुमार, चंदन यादव व कई अन्य लोग फरार चल रहे हैं.
                         सज्जन कुमार के भाई अमरदीप ने बताया कि उक्त व्यक्ति से पहले उसकी कोई दुश्मनी नहींथी. सज्जन ने बताया कि वह इंटरमीडिएट का परीक्षा भी दे रहा है.

Post Bottom Ad

Pages