धूमधाम से मनाया जाएगा पुलिस सप्ताह, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

21 फ़रवरी 2018

धूमधाम से मनाया जाएगा पुलिस सप्ताह, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

मधेपुरा 21/02/2018
हर साल की तरह इस साल भी पुलिस सप्ताह धूमधाम से मनाया जारहा है. पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की अध्यक्षता में बैठक कर निर्णय लिया गया कि 22 फरवरी को प्रातः 6:30 बजे से बीएन मंडल स्टेडियम से मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा.
                        मैराथन दौड़ बी एन मंडल स्टेडियम से शुरू होकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए. पुनः बी एन मंडल स्टेडियम में आकर समाप्त हो जाएगी. वही 11:00 बजे दिन से स्थानीय कला भवन में चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.
                   पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन 10 फरवरी को शहर के माया विद्या निकेतन में 1:00 बजे दिन से बच्चों के बीच शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. जबकि 24 फरवरी को सिंहेश्वर पुलिस लाइन में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है.

                     25 फरवरी को बीएन मंडल स्टेडियम में मधेपुरा बनाम सुपौल के बीच T20 क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाएगा. 26 फरवरी को यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा. 19 सप्ताह के अंतिम दिन 27 फरवरी को बी एन मंडल स्टेडियम में दिन के 12:00 बजे से बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया.
                     वही संध्या 5:00 से बी एन मंडल स्टेडियम में कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता में जिला एथलेटिक्स संघ सचिव संत कुमार, पृथ्वीराज यदुवंशी, निजी विद्यालय संघ के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार, जिला कबड्डी संघ सचिव अरुण कुमार  को प्रतियोगिता का प्रभारी बनाया गया है.

Post Bottom Ad

Pages