भोजपुरी फ़िल्म माटी की खुशबू का एहसास कराती हैं: बाला साहब - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

21 फ़रवरी 2018

भोजपुरी फ़िल्म माटी की खुशबू का एहसास कराती हैं: बाला साहब

मधेपुरा 20/02/2018
उत्तर बिहार में हिंदी फिल्म से ज्यादा कारगर भोजपुरी फिल्म साबित हो रही है. भोजपुरी को उचित सम्मान मिलना जरूरी है. भोजपुरी फ़िल्म माटी की खुशबू का एहसास कराती हैं.
                   ग्रामीण भावनाओं को सीधा स्पष्ट लोगों तक पहुंचा का एक सटीक माध्यम है. यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भोजपुरी फिल्म अधिक पसंद होती है. यह बातें भोजपुरी फिल्मों में खलनायक की भूमिका अदा करने वाले बाला साहब ने उदाकिशुनगंज में पत्रकार वार्ता में कही.
                       उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में बाला साहब प्रोडक्शन हाउस के तहत बनने वाली फिल्म का सारा शूटिंग बिहार के जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा. शूटिंग लोकेशन चयन करने के लिए आए थे. उन्होंने कहा कि कोसी प्रमंडल के क्षेत्रों में भोजपुरी कि सोंधी गमक छुपी हुई है.
                              यहां के माटी में भोजपुरी एक अलग खुशबू मिलती है. मधेपुरा जिले के हर गांव में भोजपुरी फिल्म शूटिंग का एक अनोखा बेहतरीन लोकेशन मौजूद है. उन्होंने कहा कि मेरा यह सोचना है कि यहां के दबे कुचले लोगों को भोजपुरी फिल्म में काम दें ताकि वह अपनी पहचान देश स्तर पर कायम कर सकें.
                    उन्होंने कहा कि यही कारण है कि अब मैं मधेपुरा में अपना घर बना कर अपने परिवार के साथ रहता हूँ. खुशी की बात यह है कि उनकी बड़ी बेटी भी भोजपुरी फिल्में हीरोइन की भूमिका अदा करती है. बताते चलें कि मधेपुरा  वार्ड नंबर 21 निवासी बालकृष्ण शर्मा उर्फ बाला साहब अपने इलाके के गरीब बेटियों की शादी और जरूरतमंदों को लोगों को असंभव मदद करने में तत्पर रहते हैं.

                         उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि बिहार के छोटे एवं बड़े कलाकारों को भोजपुरी फिल्म के पर्दे पर लाकर पहचान दिलाना. उन्होंने कहा कि मैं अब तक दर्जनों फिल्म कर चुका हूं. तोहसे लग्न, बल्लू लोहार, प्यार कबो ना मिटी, भोजपुरिया बादशाह, बलवा आदि फ़िल्म शामिल हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि आधा दर्जन मैं जल्द ही  रूपहले पर्दे पर आने वाली है.


                      हिंदू मुस्लिम भाई-भाई, फगुवा, बलिष्ठ, गंगापुर, अजीब खेल विधाता के, बैजनाथ धाम, यादव जी आदि शामिल हैं. मौके पर रजनीकांत ठाकुर, अरुण कुशवाहा, डॉक्टर एस के संत, डॉक्टर ए के मिश्रा, डॉक्टर ललन यादव, डॉक्टर पूनम यादव मौजूद थे.

Post Bottom Ad

Pages