मंत्री जी के जन्मदिवस पर बच्चों के बीच बांटा गया कलम कॉपी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

7 फ़रवरी 2018

मंत्री जी के जन्मदिवस पर बच्चों के बीच बांटा गया कलम कॉपी

मधेपुरा 07/02/2018 
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्र सरकार के मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का जन्मदिन मंगलवार को विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा के आवास पर केक काटकर मनाया गया.
            सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर मंत्री जी के जन्मदिवस की खुशी मनाई. सब ने ईश्वर से प्रार्थना कि कि मंत्री जी को लगातार इसी तरह सफलता मिलती रहे और देश को विकास की राह पर ले जाए.
                   साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी के लंबी उम्र की कामना की. मौके पर गरीब बच्चों के बीच कॉपी कलम का वितरण किया गया.
                       मौके पर मो. इफ्तेखार आलम गुड्डू, रविशंकर कुमार उर्फ पिंटू मेहता, संदीप प्रकाश, सौरभ यादव, गणेश कुमार गोलू, मोनू सहगल, गुमताज खान, अमित कुमार, रजनीश कुमार, यशौनंद भारती आदि मौजूद थे.

(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages