रालोसपा के कार्यकर्ताओं ने किया शहर में भिक्षाटन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

31 मार्च 2018

रालोसपा के कार्यकर्ताओं ने किया शहर में भिक्षाटन

मधेपुरा 30/03/2018
शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में भिक्षाटन का कार्यक्रम चलाया.
           आगामी 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर रालोसपा के द्वारा शिक्षा सुधार पुस्तक उपहार कार्यक्रम चलाई जाएगी. जिसके लिए मधेपुरा जिला कार्यकर्ताओं ने शहर में भिक्षाटन का कार्यक्रम चलाया.
                  कार्यकर्ताओं ने शहर के कॉलेज चौक से कर्पूरी चौक तक भिक्षाटन किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि 11 अप्रैल को छात्रों को पुस्तक उपहार के रुप में दिया जाएगा. भीक्षाटन करते हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि भीक्षाटन से मिली राशि से पुस्तक की खरीदारी की जायेगी.
                           11 अप्रैल को जिले के सभी कस्तूरबा गांधी स्कूल के छात्रों को पुस्तकों का वितरण कियाजायेगा. मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि शंकर उर्फ पिंटू मेहता, युवा जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनीष कुमार मिंटू,

                  प्रदेश संगठन सचिव मो. इफ्तेखार गुड्डू, विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा, संदीप प्रकाश, दीपक कुमार, राज कुमार यादव, आलोक कुमार, संजीव कुमार यादव, मनीष कुमार, बिहारी यादव, मृत्युंजय मेहता आदि मौजूद थे.

Post Bottom Ad

Pages