राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सदस्यों ने किया हिंदी वर्ष का स्वागत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

19 मार्च 2018

राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सदस्यों ने किया हिंदी वर्ष का स्वागत

मुरलीगंज 19/03/2018
मुरलीगंज नगर में नव वर्ष विक्रम संवत 2075 के शुभ आगमन पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सदस्यों द्वारा नए वर्ष का स्वागत पथ यात्रा कर किया गया.
                 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुरलीगंज के द्वारा हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर पथ संचलन का आयोजन किया गया. संचलन उ० म० विद्यालय जयरामपुर से प्रारभ होकर गोशाला चौक, काशीपुर चौक, हरिद्वार चौक, गोल बाजार, हाट बाजार होते हुए पुनः विद्यालय आकर समाप्त हुआ.
                       सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवकों ने वाद्य के साथ आकर्षक ढंग से नगर नगर के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए भ्रमण किया और साथ ही सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार केसरिया झंडा लेकर आगे आगे चल रहे थे. 
                       विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री जैनेंद्र जी श्री राम बाबा द्वारा बौद्धिक हुआ. आज के कार्यक्रम में जिला संघ संचालक डॉ शिव अवतार भगत, पूर्व जिला संघ संचालक प्रो डी एन राम,

              पूर्व जिला संघ सह संचालक ब्रह्मानंद जयसवाल, खंड कार्यवाहक नवीन कुमार भगत, नगर कार्यवाहक मुख्य शिक्षक कार्तिक, दिनेश कुमार, रामदेव व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्वयंसेवक भी सम्मिलित हुए.

Post Bottom Ad

Pages