आखिर मारा जाएगा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

29 मार्च 2018

आखिर मारा जाएगा

मधेपुरा 29/03/2018 
हर वो शख्स जो सच्चा प्यार करेगा मारा जाएगा. जो बच गया अंग्रेजों के अत्याचारो से भ्रष्ट नेताओ के हाथों मारा जाएगा.
                     हर वो इंसान जो सच को अपनाएगा आखिर मारा जाएगा. जो महान् नाकाबी बाबाओं के राहों से गुजरेगी वो बेटियाँ मारी जाएगी. फिर जो उनके खिलाफ उतरेगा वो भी मारा जाएगा. पेट कि आग से जल रही कुछ बेटियाँ खुद एक रात कि दुल्हन बन मारी जाएगी.
                         और कुछ अपनी ईज्जत बचा भूख से मारी जाएगी. कुछ गरीब अमीरों और महंगाईयों के हाथो मारा जाएगा. कुछ वक्त ,हालत और मजबूरियों के तले दबकर मारा जाएगा.
                कोई बेकसी कोई बेबसी और कोई तन्हाईयों के हाथों मारा जाएगा. हर वो शख्स जो सच्चा प्यार करेगा आखिर मारा जाएगा.

(कल्पना:- सुमन) 

Post Bottom Ad

Pages