संतमत सत्संग विशेषाधिवेशन का भव्य आयोजन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

29 मार्च 2018

संतमत सत्संग विशेषाधिवेशन का भव्य आयोजन

मुरलीगंज 29/03/2018
मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोल्हायपट्टी पंचायत के डुमरिया गाँव में मंगलवार से दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय संतमत सत्संग विशेषाधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया.
                    जिसमें आध्यात्मिक भजन, स्तुति विनती, सदग्रंथ पाट और संतों के द्वारा प्रवचन दिया गया. सत्संग का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस आयोजन में महर्षि मेंही योगाश्रम बैजनाथपुर से स्वामी योगानंदजी महाराज पहुंचे.
                  मौके पर योगानंदजी महाराज ने अपनी वाणी से लोगों के बीच अमृत बरसाए. उन्होंने कहा कि संत के सान्निध्य में आकर मनुष्य जीवन रूपी भवसागर को पार कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि जो लोग अपने व्यवहार और कर्तव्य से अपने परिवार व समाज को कुसंगति से दूर कर नई दिशा दिखाने का काम करते हैं, वे सदेव पूजे जाते हैं.
                               उन्होंने कहा कि अच्छे कर्म इंसान को भगवान बनाते हैं. संत हमेशा से हीं समाज को नई दिशा दिखाने का काम किये हैं. जो लोग संतों के वाणी का अनुकरण किये हैं, उसका जीवन सफल हुआ है. संत समाज को आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश देते हैं.

                             इस दौरान निर्मलानंद महाराज, सुरेशानंद बाबा, दयानंद बाबा और नारायण बाबा ने प्रवचन के माध्यम से लोगों को अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित किया. उनका कहना था कि जो मनुष्य लोभ, मोह, क्रोध और ईष्या को त्याग कर दिया है. उसका जीवन धन्य हो गया है.
                                   संतो की वाणी को श्रवण करने दूर-दराज और आसपास गाँव से हजारों की संख्या सत्संग प्रेमी पहुंचे. आयोजन को सफल बनाने में गाँव के सभी लोगों ने दिन-रात एक कर अपना योगदान दिया.

Post Bottom Ad

Pages