जर्जर स्थिति में पहुंच गयी नेता जी की प्रतिमा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

12 अप्रैल 2018

जर्जर स्थिति में पहुंच गयी नेता जी की प्रतिमा

मुरलीगंज 12/04/2018
मुरलीगंज सिनेमा हॉल चौक पर बरसों से स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा आज जर्जर स्थिति में पहुंच गयी है.
                    दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि प्रतिमा स्थल के आसपास घनी आबादी वाला क्षेत्र है, फिर भी किसी व्यक्ति का इस ओर ध्यान नहीं जाता है जबकि कुछ समय पहले तक हर वर्ष नेता जी के जन्म दिवस के अवसर पर आसपास की बड़ी-बड़ी हस्तियां वहां पहुंचकर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया करते थे.
               साथ हीं अपने भाषणों में उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की बात कहा करते थे. पर कई वर्षों से प्रतिमा स्थल पर ना कोई नेता ना कोई समाजसेवी ना कोई छात्र पहुंच कर प्रतिमा की सफाई एवं माल्यार्पण करते हैं. ऐसा लगता है कि लोग नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भूला देना चाहते हैं.
                            उनके सिद्धांत लोगों को शायद अब पसंद नहीं है. प्रतिमा स्थल के आगे से कई वार्डों के वार्ड पार्षद एवं जनप्रतिनिधि पदाधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है पर किसी का ध्यान इस ओर आकृष्ट नहीं होता है. स्थिति यह हो गई है कि अब प्रतिमा के ऊपर छत तक नहीं है.

(रिपोर्ट: मुरलीगंज:- उदय चौधरी) 

Post Bottom Ad

Pages