पुण्यतिथि पर याद किए गए बीपी मंडल, कबड्डी पतियोगिता का हुआ आयोजन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

13 अप्रैल 2018

पुण्यतिथि पर याद किए गए बीपी मंडल, कबड्डी पतियोगिता का हुआ आयोजन

मधेपुरा 13/04/2018 
जिला कबड्डी संध के तत्वाधान मे बीपी मडल के 35वी पुण्यतिथि पर बीपी मंडल ईनडोर सटेडिम में शुक्रवार को बालक- बालिका कबड्डी पतियोगिता का आयोजन किया गया.
                        जिलाधिकारी मो. सौहेल ने बीपी मडल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया और प्रतियोगिता का उद्घाटन नारियल फोड़कर खिलाड़ियों के साथ परिचय बात करते हुए किया. मौके पर जिला पदाधिकारी मोहम्मद सोहेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के अध्यक्ष बीपी मंडल 100वीं जयंती के लिए जिलेंवाली की तैयारी जोर शोर से कर रहे हैं.
                      उन्होंने कहा कि 100वीं जयंती समारोह पूरे बिहार के साथ साथ मधेपुरा जिला में भी धूमधाम से मनाया जाएगा. जिला कबड्डी संघ धन्यवाद के पात्र हैं जिन्होंने उनकी 35 वी पुण्यतिथि पर खेल का आयोजन कर उन्हें याद किया. वही पूर्व विधायक मनीन्द्र कुमार मंडल उर्फ ओम बाबू, परीक्षा नियंत्रक भूपेंद्र नारायण मधेपुरी, श्यामल किशोर यादव, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार, समाजसेवी शौकत अली, माया के जिला अध्यक्ष राहुल यादव आदि लोगों ने बीपी मंडल के व्यक्तित्व पर चर्चा किया.

                                बालक वर्ग चैनल मैच में सेवन स्टार क्लब में 56 अंक प्राप्त कर विजय हासिल की. मध्य विद्यालय बलिया में 28 अंक प्राप्त कर उपविजेता रहा. जबकि बालिका वर्ग में विद्यालय बलिया में 28 अंक प्राप्त करें जीत हासिल की. मधेपुरा पब्लिक स्कूल में 5 अंक प्राप्त कर उपविजेता कप पर कब्जा जमाया.
                   विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को जिला परिषद उपाध्यक्ष रधुनंदन दास, माया के अध्यक्ष राहुल यादव एवं कबड्डी सध के सचिव अरूण कुमार ने संयुक्त रूप सम्मानित कर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया. निर्णायक मंडली के भूमिका में खेल शिक्षक मनीष कुमार, प्रवीण कुमार, गुलशन कुमार, राहुल कुमार, पिंटू कुमार, नीरज कुमार, राधिका कुमारी ने अहम भूमिका निभाई.
                          मौके पर उपाधीक्षक सहायक शिक्षक मनोज कुमार सिंह, रितेश रंजन, दीपक कुमार, मनोज कुमार सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे. खेल का संचालन  जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार ने किया.

Post Bottom Ad

Pages