विवेक कुमार सिंह को कुलपति ने दी बधाई - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

6 अप्रैल 2018

विवेक कुमार सिंह को कुलपति ने दी बधाई

मधेपुरा 07/04/2018 
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विवेक कुमार सिंह के प्रधान सचिव, महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति, राज्यपाल सचिवालय, राजभवन, पटना का कार्यभार ग्रहण करने पर उन्हें कुलपति डॉ. अवध किशोर राय ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं.
                     कुलपति ने डाॅ. सिंह से बीएनएमयू के विकास में विशेष सहयोग करने की अपील की है. साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की है कि डाॅ. सिंह के कार्यकाल में बीएनएमयू सहित सभी विश्वविद्यालयों का समुचित विकास होगा और बिहार में उच्च शिक्षा की दशा एवं दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा.
                        कुलपति ने अपने पत्र में बताया है कि वे डाॅ. सिंह को एक कुशल प्रशासक एवं नेक दिल इंसान के रूप में लंबे समय से जान रहे हैं. खासकर जब डाॅ. सिंह वन एवं पर्यावरण विभाग में प्रधान सचिव थे, तो तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के प्रति कुलपति के रूप में डाॅ. राय उनसे कई बार मिले थे.
                    उस समय डाॅ. सिंह ने टी. एन. बी. काॅलेज, भागलपुर में टीसू लैब की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इसके अलावा कुलपति ने अपने पत्र में डाॅ. सिंह की पुस्तक 'गाछ-गुच्छ' की भी प्रशंसा की है और इसे शोधार्थियों के लिए काफी उपयोगी बताया है.


Post Bottom Ad

Pages