बीएनएमयू को मिलेगा हरसंभव सहयोग - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

25 मई 2018

बीएनएमयू को मिलेगा हरसंभव सहयोग

मधेपुरा 25/05/2018
शुक्रवार को बीएनएमयू के कुलपति डॉ अवध किशोर राय को पत्र लिख कर राज्यसभा सदस्य डॉ मनोज झा ने बयाता की विश्वविद्यालय को राज्यसभा की ओर से हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलाया है.
                उन्होंने कहा है कि यह विश्वविद्यालय उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है. यहीं से उनके माता-पिता दोनों सेवानिवृत्त हुए हैं. मालूम हो कि डाॅ. मनोज झा बीएनएमयू के सिंडीकेट सदस्य डॉ. जवाहर झा (सहरसा) के सुपुत्र हैं.
                     इनके राज्यसभा सदस्य बनने पर कुलपति डॉ. अवध किशोर राय ने उन्हें शुभकामना संदेश भेजा था. डाॅ. मनोज कुमार झा ने इसके लिए कुलपति डॉ. अवध किशोर राय को धन्यवाद दिया है.

Post Bottom Ad

Pages