अग्नि पीड़ितों के बीच बांटा गया राहत किट - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

7 मई 2018

अग्नि पीड़ितों के बीच बांटा गया राहत किट

सिंहेश्वर 06/05/2018 
पिछले दिनों मेला ग्राउंड सब्जी मंडी में भीषण आग लगने से कई दुकानें एवं घरों में आग लगने से जलकर राख हो गई. रविवार को अग्निपीड़ितों से मिलने युवाओं के दिल की धड़कन एवं मुरलीगंज नगर परिषद के अध्यक्ष श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव राहत सामग्री किट बांटे पहुंचे.
                              अग्निपीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने अग्निपीड़ितों को विश्वास दिलाया कि विपदा की घड़ी में वे उनके साथ हैं. उन्होंने कहा कि इस नुकसान की भरपाई संभव नहीं है. मानवता के नाते सहयोग के रूप में यह किट दिया जा रहा है. श्री यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों की मदद के लिए लोगों को आगे आना चाहिए.                 
              मुरलीगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं जिलापरिषद सदस्य सूरज सिंह  ने कहा कि अग्निपीड़ितों के साथ खड़ा होने से उन्हें फिर से आगे बढ़ने का बल मिलेगा. मौके पर मुखिया पिंटू यादव, पैक्स अध्यक्ष अजय यादव, रंजीत सिंह, विजय भगत आदि मौजूद थे. 
भाजपा महिला मोर्चा ने अग्नि पीड़ितों का लिया जायजा:
सिंहेश्वर सब्जी मंडी में अग्नि पीड़ितों से मिलने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सिंहेश्वर पहुंची. महिला जिलाध्यक्ष मीनाक्षी वर्णवाल के नेतृत्व में मोर्चा की नेत्रियों ने पीड़ितों के दुख-दर्द को देखकर उन्हें सांत्वना दिया. महिला मोर्चा के जिला प्रवक्ता डॉ. तंद्रा शरण ने बताया कि सिंहेश्वर के सब्जी मंडी में लगी आग ने कई सब्जी दुकानदारों की कमर तोड़ दी है.
                    सभी दाने-दाने को मोहताज हो रहे हैं. रीता राय ने कहा कि 36 छोटे बड़े दुकानों में आग लगने से उनके सारे सामान जलकर राख हो गए. लाखों के सामान जलने से पीड्ति आर्थिक तंगी के शिकार हो गए हैं. उन्होंने बताया कि सब्जी विक्रेताओं में जय नारायण भगत, फुलचंद, परमेश्वरी शाह और रूपक कुमार भगत की स्थिति दयनीय हो गई है. जायजा लेने वालों में किरण कुमारी, श्वेता कुमारी, रंजू कुमारी, सिंहेश्वर महिला मोर्चा की पिंकी कुमारी मौजूद थी.

Post Bottom Ad

Pages