बिहार सरकार का हम लोगों के प्रति रवैया ठीक नहीं: प्रणव - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

28 मई 2018

बिहार सरकार का हम लोगों के प्रति रवैया ठीक नहीं: प्रणव

मधेपुरा
मधेपुरा जिला मुख्यालय के अंतर्गत चित्रगुप्त सामुदायिक भवन लक्ष्मीपुर मोहल्ला में रविवार को सरकार की दोहरी निति एवं विभिन्न लंबित मांगो को लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं बेएसा संघ के कार्यपालक सहायक के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई.
                         बैठक को संबोधित करते हुए बेएसा संघ के अध्यक्ष प्रणव कुमार ने कहा कि हम सभी सहायक मिलकर एक जुटता का परिचय दें क्योंकि बिहार सरकार का हमलोगों के प्रति रवैया ठीक नहीं है समान काम के बदले सामान वेतन मिलना चाहिए.
                                          साथ हीं साथ स्थाई और अस्थाई कर्मचारी में बिहार सरकार द्वारा कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए. वहीं बेएसा संघ के सचिव सौरव कुमार ने कहा कि सभी कार्यपालक सहायक आपसी तालमेल बढ़ाएं. जिससे संघ मजबूती हो सके और 5 सूत्री मागों जैसे पुनर्नियोजन, वेतन विसंगति, सेवा नियमित जैसे कई मांगो को सरकार आसानी से मान ले. दूसरी ओर सचिव दीपक कुमार ने कहा कि यदि हमलोगों की मांगे समय से नहीं मानी जाती हैं तो हम सभी कार्यपालक सहायक उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे.
                                                    बैठक को श्याम कुमार, नविन कुमार, अमित कुमार अमर, लल्लू कुमार ने भी संबोधित किया. इस बैठक में पायल कुमारी, अभय कुमार, बंटी, मनोहर, साहिल, कुंदन, सुरेश, दीपक, संतोष, राहुल, ब्रजेश, नीतीश, राजेश सहित सैकड़ों सहायक मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)

Post Bottom Ad

Pages