त्वरित कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी से वार्ता किया जाना चाहिए: अध्यक्ष - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

20 मई 2018

त्वरित कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी से वार्ता किया जाना चाहिए: अध्यक्ष

मधेपुरा 20/05/2018
रविवार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष श्री नरेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय वेद व्यास कॉलेज मधेपुरा के सभागार में सचिव मंडल की बैठक संपन्न हुई.
                       बैठक में महासंघ के मुख्य संरक्षक मो. इजहार आलम एवं सम्मानित अध्यक्ष विनोद कुमार विमल ने आमंत्रित सदस्य के रूप में भाग लिया. अध्यक्ष श्री वर्मा द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सम्मेलन में लिए गए निर्णयानुसार स्थानीय मांगो पर त्वरित कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी से वार्ता किया जाना चाहिए, साथ हीं जिला का दौरा कार्यक्रम कर संगठन को मजबूत करने किया जाए.
                                             महासचिव श्री रविंद्र कुमार द्वारा बैठक में 11 सूत्री मांगों की विस्तारपूर्वक चर्चा किया गई. मुख्य मांगों में नियमित कर्मियों को ए0सी0पी0/एम0ए0सी0पी0 का लाभ, 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मियों को कंप्यूटर दक्षता अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है के आदेश का अनुपालन, तीन वर्ष लागातार कार्य किये हुए कर्मियों की सेवा संपुष्टि/उमीदवार अनुसेवकों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करने/ चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की पदोन्नति/अनुकम्पा पर नियुक्ति/ सेवा निवृत्त कर्मचारियों को सेवांत लाभ का त्वरित निष्पादन सहित भविष्य निधि लेखा अद्यतन एवं सेवा पुस्त पर लेखा का सत्यापन ससमय होना सहित विभिन्न लंबित मांगो का कार्यान्वयन एवं जिला के दौरा पर सदस्यों का विचार लिया गया.
                                     इस पर बारी-बारी से सत्येंद्र कुमार, हेम कुमार झा, बृजेश सिंह, योगेंद्र यादव, अनिल कुमार, अजय कुमार सिंह, श्याम कुमार, प्रणव कुमार, संजय कुमार, संजीव कुमार सुमन, सौरभ कुमार, संतोष कुमार उज्ज्वल सहित अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांगो पर विचार हेतु जिला पदाधिकारी से शिष्ट मंडल द्वारा वार्ता की जाए और जिला स्तर पर 15 जून तक दौरा पूरा किया जाए.
                                        15 जून तक जिलास्तरीय मांग संलेख पर कार्यान्वयन नहीं होने पर जून के अंतिम सप्ताह में बैठक कर आंदोलनात्मक निर्णय लिया जाएगा. श्री श्याम कुमार के द्वारा ये भी कहा गया कि कार्यपालक सहायक सहित कर्मियों की मूलभूत मांग पूर्ति होने तक संघर्ष जारी रहेगी.

Post Bottom Ad

Pages