खेल जीवन का एक अनिवार्य अंग है: कुलपति - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

5 मई 2018

खेल जीवन का एक अनिवार्य अंग है: कुलपति

मधेपुरा 05/05/2018
खेल सिर्फ खेल नहीं है, बल्कि यह जीवन का एक अनिवार्य अंग है. आज शिक्षा में कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का भी अत्यधिक महत्व है.
                अतः हमारे विद्यार्थी खेलकूद एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लें. यह बात बीएनएमयू के कुलपति डॉ. अवध किशोर राय ने कही. वे शनिवार को विश्वविद्यालय स्तरीय खिलाड़ियों को सम्मानित  कर रहे थे.
                   कुलपति ने कहा कि जो भी विद्यार्थी किसी भी विधा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से प्रोत्साहन एवं सम्मान दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मगध विश्वविद्यालय, बोधगया में एकलव्य और ललित नारायण मंडल विश्वविद्यालय, दरभंगा में तरंग प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है. इसमें बीएनएमयू की सक्रिय भागीदारी सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है.

                             इसके लिए उन्होंने खेल सचिव को आवश्यक निर्देश दिए और सभी विद्यार्थियों से इस पर ध्यान देने की अपील की. मालूम  हो कि शनिवार को कुलपति ने नौ खिलाड़ियों को ट्रेकशूट और जुता भेंट किया. ये सभी शतरंज के खिलाड़ी हैं. इन खिलाड़ियों ने एक से चार नवंबर तक केआईआईटी विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में भागीदारी निभाई थी.
                                  वहाँ बीएनएमयू टीम का प्रदर्शन उत्साहवर्धक रहा था. खिलाड़ियों में प्रेरणा कुमारी, सरस्वती कुमारी, जूही कुमारी, प्रीति कुमारी, शत्रुध्न कुमार, गुलशन कुमार, पंकज कुमार, चंदन कुमार, मयंक कुमार के नाम शामिल हैं. इस अवसर पर प्रति कुलपति डॉ. फारूक अली, खेल सचिव डाॅ. मो. अबुल फजल, टीम मैनेजर डाॅ. शंकर कुमार मिश्र, पीआरओ डॉ. सुधांशु शेखर आदि उपस्थित थे.

Post Bottom Ad

Pages