सरकार कर रहें बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

5 मई 2018

सरकार कर रहें बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार

मुरलीगंज 05/05/2018
मुरलीगंज मधेपुरा मुख्य मार्ग एनएच 107 जगह जगह पूरी तरह जर्जर हो चुका हैं. सड़क जर्जर हो जाने की वजह लोगों को अावागमन में परेशानी बढ़ गया हैं. गौशाला चौक से दुर्गा मंदिर चौक तक सड़क जर्जर होने से लोग परेशान हैं. जयरामपुर चौक के निकट जर्जर सड़क पर बड़ा गड्ढा कभी भी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता हैं.
                    कई बार तो वाहन चालक के सूजबूझ से दुर्घटना होते होते बचा हैं. छोटे बड़े वाहनों को इस मार्ग से गुजरने पर हिचकोले खाने पड़ते हैं. विगत कई महिनों से सड़क की यह दुदर्शा पर जनप्रतिनिधि से अधिकारी तक सूध लेने को तैयार नही हैं. वही स्थानीय लोगों का कहना हैं कि वार्ड संख्या 5 और 10 में मुख्य मुख्य जगहों पर नाला का निर्माण नही हुअा हैं. वार्ड में कही नाला बनाया भी गया हैं तो वह शोभा की वस्तु बनकर रह गया हैं.
                                        उस क्षेत्र के नाले का पानी ओवरफ्लों करने की वजह से मुख्य मार्ग पर बहने लगता हैं. जिस वजह से सड़क जर्जर हो जाता हैं. साथ ही उनलोगों ने यह भी कहा कि सड़क मरम्मती के नाम पर उंट के मुंह में जीरा का फोरन साबित हो रहा हैं. उन लोगों ने जिला प्रशासन से एनएच 107 के विभिन्न जगहों को नये सिरे से पुनः निर्माण करने की मांग किया हैं. बारिस के मौसम में सड़क पर बने गड्ढे नदी में तबदील हो जाते हैं. जिस कारण दुर्घटना अधिक बढ़ जाती हैं.
-:क्या कहते हैं लोग:-
1. वही युवा शक्ति के नेता प्रशांत यादव ने कहा मुख्य मार्ग जर्जर होने की वजह से अाम लोंगो की परेशानी बढ़ गयी  हैं. इस परेशानी पर स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक उदासीन बनी हुई हैं. सड़क की जर्जर अवस्था की पूर्ण जवाबदेही सरकार की हैं. इसीलिए सरकार इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करे.
                                        2.स्थानीय किसान महेश्वरी यादव ने  कहा कि एनएच विभाग के उदासीन रवैये के कारण नेशनल हाईवे गड्ढे में तबदील हैं. जिससे आमजनों को काफी मस्सक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं. आमजन की इस समस्या की समस्या को दूर करने के लिए शासन व प्रशासन को आगे आने की जरूरत हैं.
                                            3. चेम्बर आंफ कामर्स के संयुक्त सचिव सूरज पंसारी ने बताया कि एनएच 107 सहरसा से बनमनखी तक की जो जर्जर स्थिति बनी हुई हैं. उससे इस क्षेत्र की आमजन पूर्ण तहः त्राहिमान हैं. यह स्थिति दर्शाती हैं कि आमजन को हो रही परेशानी से शासन एवं प्रशासन को कोई वास्ता नही हैं. सिर्फ लिपापोटी एवं आश्वासन का खेल चल रहा हैं. शासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कम से कम यह सड़क यथा शीघ्र चलने लायक हो सके.
                                               4. व्यवसायी सूरज जायसवाल ने कहा कि मुख्य मार्ग का दयनीय स्थिति कई वर्षो से बना हुआ हैं. सड़क की जर्जर अवस्था की वजह से व्यवसाय पर भी बुरा असर पड़ रहा हैं. छोटे- बड़े वाहनों को इस मार्ग होकर गुजरने में कठिनाई साबित हो रही हैं. लोगों की कठिनाई को दूरकर सड़क को मरम्मत करवाना शासन व प्रशासन की पूर्ण जवाबदेही हैं. जिससे आमजन की समस्या दूर हो सके.
                                                    5. जाप नेता श्याम अानंद ने कहा मुरलीगंज - मधेपुरा मुख्य मार्ग एनएच 107 जगह जगह पूरी तरह जर्जर हो चुका हैं. सड़क जर्जर हो जाने की वजह लोगों को अावागमन में परेशानी बढ़ गया हैं. जिस कारण यहां का व्यासाय भी पूर्णरूपेण प्रभावित हो रहा हैं. इस मामले पर प्रशासन अतिशीघ्र सड़क मरम्मत करवाते हुए लोगों को परेशानी दूर करना चाहिए.

Post Bottom Ad

Pages