रेड क्रॉस समाज हित के लिए काम करती है: डीएम - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

8 मई 2018

रेड क्रॉस समाज हित के लिए काम करती है: डीएम

मधेपुरा 09/05/2018 
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी मधेपुरा शाखा द्वारा कला भवन में मंगलवार को रेड क्रॉस यूथ क्लब और वेबसाइट का शुभारंभ किया गया. जिसका उद्घाटन प्रभारी जिला पदाधिकारी सह डीडीसी मुकेश कुमार और पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने संयुक्त रुप से किया. 
                   रेड क्रॉस यूथ क्लब और वेबसाइट का शुभारंभ करते हुए प्रभारी जिला पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि रेड क्रॉस समाज हित के लिए काम करती है. आपदा के समय रेड क्रॉस की भूमिका अत्यधिक सराहनीय होती है. नवगठित यूथ क्लब के सदस्य अपने साथ पूरे समाज के विकास में अपना योगदान देने का काम करेगी.
                         उन्होंने कहा कि आज समाज में युवा ही कुछ कर दिखाने का प्रयत्न करते हैं. पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि समाज सेवा के लिए युवा की इतनी अधिक संख्या यह बतलाती है कि मधेपुरा के युवा सही दिशा में विश्व निर्माण में लगे हुए हैं. इनकी सुरक्षा के लिए जिला के सभी लोग व सुरक्षा कर्मी हमेशा इनके सुरक्षा के लिए तत्पर रहेंगे. रेड क्रॉस के चेयरमैन के के मंडल ने कहा कि रेड क्रॉस मधेपुरा शाखा 2003 से जिले में कार्यरत है.
                           यूथ क्लब नए रुप में रेड क्रॉस की ऊर्जा के रूप में काम करेगी. डॉ श्यामल किशोर यादव ने कहा कि आज की युवा यह कल के भविष्य हैं. युथ क्लब सूरज की तरह जलकर भी समाज को नई दिशा देने का काम करेगी.  रेड क्रॉस सोसाइटी के महिला सदस्य पूजा कुमारी सोनू कुमारी प्रियंका कुमारी और कृष्णा कुमारी ने अतिथियों के और बैच लगाकर मंचासीन किया. प्रियंका कुमारी ने स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया. 
                        सभी रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने रेडक्रॉस के संस्थापक जी एंग्री पुनीत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. धन्यवाद ज्ञापन रेड क्रॉस सोसाइटी के रविंद्र कुमार रमन ने किया. जबकि मंच संचालन स्काउट गाइड के जिला आयुक्त जय कृष्ण यादव कर रहे थे. 
                       इस कार्यक्रम में 124 युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की सभी को रेड क्रॉस सोसाइटी का पहचान पत्र भी जल्द निर्गत किया जाएगा. मौके पर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी महेश पासवान, कुमार आशुतोष, राहुल राज रीगन, धर्मेंद्र सिंह, शौकत अली, सेफनंद कुुवर, मनीष कुमार, विनोद कुमार सहित सैकड़ों युवा उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:- रीपो कुमारी) 

Post Bottom Ad

Pages