बच्चों को खोजी प्रवृति का होना चाहिए - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

27 मई 2018

बच्चों को खोजी प्रवृति का होना चाहिए

मधुबनी 
मधुबनी में 3 दिवसीय विज्ञान मेला का आरम्भ किया गया. स्थानीय बाल शांति निकेतन के प्रांगण में शनिवार को 3 दिवसीय विज्ञान मेला, इंद्रधनुष की शुरुआत हुई.
                              राइट्स कलेक्टिव के बैनर तले एवं राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी संचार परिषद के उत्प्रेरण में आयोजित विज्ञान मेला का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार सिंहा, विधायक समीर कुमार महासेठ, विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, पूर्व उपमुख्य पार्षद परशुराम प्रसाद, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा हुलास राम, जेड पी एस ए के अध्यक्ष देवानंद झा, सचिव गुड्डू सिंह, संरक्षक एस एन लाल, स्थानीय वार्ड पार्षद वीणा देवी, राइट्स कलेक्टिव के संरक्षक डॉ. प्रणव कुमार ने सयुंक्त रूप से किया.
                                             अपने संबोधन में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री सिंहा ने कहा कि बच्चों को खोजी प्रवृति का होना चाहिए. नवाचार से हम अपने समाज और देश को बदल सकते हैं. विधायक श्री महासेठ ने आयोजन के लिए राइट्स कलेक्टिव की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह कि गतिविधि से समाज सही दिशा की तरफ बढ़ता है. विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने कहा कि हम विज्ञान के श्रेष्ठतम समय में जी रहे हैं. विज्ञान ने हमारे जीवन को आसान बना दिया है. अन्य वक्ताओं ने भी विज्ञान मेला की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में वैज्ञानिक तरीके से सोचने की प्रवृति का विकास होता है.
                                                     कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोशिएशन के अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव ने की. आयोजन में बच्चों द्वारा निर्मित मॉडलों एवं वैज्ञानिकों से संबंधित पोस्टरों की भी प्रदर्शनी आयोजित की गयी. समारोह संचालन  में राइट्स कलेक्टिव के डॉ. प्रणव कुमार, मंटू कुमार, ऋषिकेश कुमार, मनीष कुमार, दीपक कुमार, शम्भू कुमार, राकेश कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय विज्ञान मेला के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न विज्ञान से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा. वहीं तीसरे और अंतिम दिन सोमवार को प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा.
(रिपोर्ट:- ईमेल)

Post Bottom Ad

Pages