अब्बल आकर जिला का नाम किया रोशन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

27 मई 2018

अब्बल आकर जिला का नाम किया रोशन

मधेपुरा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शानिवर को 12 वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया. इसमें में मधेपुरा जिले के लड़के व लड़कियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया. रिजल्ट के आते ही विभिन्न स्कूलों की ओर से भी अपने-अपने स्कूल के बच्चों को टॉपर बताने के भी खूब दावे किए जा रहे हैं. दिनभर बच्चे स्कूल व घर पर मोबाइल या कंप्यूटर में परीक्षा परिणाम देखने व्यस्त दिखे.
                       अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार होलीक्रास स्कूल के कॉमर्स संकाय की छात्रा दिया राज व डिग्रेसिया इंटरनेशनल स्कूल के छात्र राहुल कुमार संयुक्त रूप से जिला टॉपर रहे. दोनों को 91-91 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ.
परीक्षा परिणाम देख झूम उठे राहुल के घरवाले : 
राहुल को 91 प्रतिशत अंक आने पर घर वाले खुशी से झूम उठे. बताते चलें की राहुल कुमार बचपन से ही पढाई के क्षेत्र में काफी होनहार एवं लगनशील  रहा है. उसकी का नतीजा है कि आज राहुल सीबीएसई बोर्ड में अब्बल आकर जिला के साथ साथ परिवार का भी नाम रोशन किया है. इस सफलता को देखकर परिवार वाले खुशी का माहौल व्याप्त है. चाचा अक्षय कुमार ने बताया की राहुल पढाई के साथ साथ अपने दादा जी के दवाई दुकान में भी हाथ बंटाया करता था.
                            उन्होंने बताया की लगन और कठिन परिश्रम के वजह से आज राहुल मंजिल का एक सीढ़ी चढ़ गया. पिता (अशोक केशरी) बीएनएमयू जंतु विभाग में क्लर्क हैं. विवि में काफी दिनों तक वेतन नहीं मिलने पर भी उन्होंने कभी अपने पुत्र को इस बात की एहसास तक नहीं होने दी की उनका आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. अपने पुत्र को पढाई में कभी कोई कठनाई नहीं आने दिया.
                                          राहुल की माता जी एक गृहिणी (सरिता देवी) ने अपने पुत्र को हमेश पढाई के लिए प्रेरित करती रही. माता से प्रेरित होकर आज राहुल ने 12वीं की साइंस में 91 प्रतिशत अंक लाकर सबों का मानसम्मान बढाया. पिता ने बताया की राहुल ने अपने दादा (लाल बाबू केशरी) के देख रेख में हमेशा स्कूल एवं कोचिंग के अलावे पढाई की. उन्होंने बताया की यह सुन कर राहुल के दादा एवं दादी  चिंता देवी के चेहरे पर ख़ुशी की लहर दौर पड़ी. परिणाम आने साथ रिश्तेदार व अन्य लोग बधाई देने में लगे हुए हैं.
परीक्षा परिणाम : 
विद्यालय            कुल छात्र     उत्तीर्ण छात्र
होलीक्रास              104                   85
डिग्रेशिया               48                    34
नवोदय विद्यालय     76                    72

Post Bottom Ad

Pages