आग ने अपनी आगोश में लिया लाखों का सामान - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

25 मई 2018

आग ने अपनी आगोश में लिया लाखों का सामान


मधेपुरा 25/05/2018
गुरुवार की रात सिंहेश्वर लालपुर पंचायत के लक्ष्मीनिया टोला वार्ड नंबर 14 में आग लगने से 6 घर जलकर राख हो गये. घर में रखे नगदी, जेवरात सहित चार बकरियों के भी आग में झुलसने से मौत हो गई.
                      अग्नि पीड़ित परिवारों ने बताया कि हर रोज की तरह खाना खाकर हम लोग अपने घर के कमरे में सो रहे थे. गुरुवार को रात्रि करीब एक बजे के आसपास अचानक घर में आग लग गई. जिससे घर में रखे अनाज, नगद, जेवर, बकरी सहित अन्य सामान को आग ने अपने आगोश में ले लिया.
                         हल्ला करने पर आसपास के लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग नजदीक नहीं जा पा रहे थे. सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची दो दमकल ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया.
                                           आग कैसे लगी यह किसी को पता नहीं चल पाया. पीड़ित परिवारों के अनुसार लगभग दस लाख की क्षति होने की बात कही जा रही है. इस अगलगी में उमेश यादव, सुधीर यादव, बुधी यादव, नीतीश यादव, सुरेश साह, अगरी देवी का घर जलकर राख हो गया. अगलगी की घटना की जानकारी सीओ को दी गयी है.

Post Bottom Ad

Pages