जिला स्थापना पर स्थानीय कलाकार बाँधेंगे समां - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

8 मई 2018

जिला स्थापना पर स्थानीय कलाकार बाँधेंगे समां

मधेपुरा 08/05/2018
बुधवार को 37वां जिला स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएंगा. जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से हर तैयारी पूरी कर ली गई है. जिला स्थापना दिवस के मौके पर अहले सुबह स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकालकर स्थापना दिवस शुभारंभ किया जाएंगा. 
                                          प्रभातफेरी स्टेडियम परिसर से होते हुए बीएन मंडल विश्वविद्यालय तक जाएगी. वहीं बीएन मंडल स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएंगा. स्थापना दिवस को लेकर स्टेडियम के मंच को भव्य तरीके से सजाया गया है.
                                               जिले में संस्कृतक में हर बार स्थानीय कलाकरों को नजर अंदाज किया जाता था, पर इस बार जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय कलाकारों को मंच देने जा रही है. उद्घाटन समारोह के बाद स्कूली बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिताएं का आयोजन किया जाएगा. संध्या 4 बजे से स्टेडियम में स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का अजोजन होगा.

Post Bottom Ad

Pages