जेईई मेंस में प्रगति क्लासेज के बच्चों ने मारी बाजी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

1 मई 2018

जेईई मेंस में प्रगति क्लासेज के बच्चों ने मारी बाजी

मधेपुरा 01/05/2018
जेईई मेंस के परिणाम में प्रगति क्लासेज सहरसा में पढ़ने वाले बच्चों ने मारी बाजी. संस्थान के 42 छात्रों में से 17 छात्रों ने सफलता हासिल की. जिसमें अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे शामिल हैं.
                    प्रगति क्लासेज के छात्रों ने यह साबित किया है कि मेडिकल और इंजीनियरिंग में सफलता बड़े शहरों की मोहताज नहीं है. प्रत्येक वर्ष सफल छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी से संपूर्ण कोसी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. सफल छात्रों ने कहा कि प्रगति टीम के द्वारा दिये गये सही मार्गदर्शन के कारण हीं हम सफल हो पाए हैं.
                     साथ हीं यह भी कहा कि कुछ छात्रों का बायोलॉजी मेन विषय होते हुए भी उन्होंने सफलता हासिल की. अधिकतर छात्रों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि चाह कर भी बाहर नहीं जा सकते थे. ऐसी स्थिति में प्रगति क्लासेज हमारे लिए उम्मीद की किरण की तरह सामने आय.
                          सफल छात्रा कुमारी सिमरन ने कहा कि प्रगति क्लासेज के सभी शिक्षक पूरी लगन से हम लोगों को पढ़ाते हैं. प्रगति क्लास के संस्थापक नंदन कुमार ने इस सफलता का श्रेय अपने सभी शिक्षकों के साथ -साथ बच्चों के द्वारा किए गए कठिन परिश्रम को भी दिया. साथ हीं कोसी क्षेत्र के बच्चों को कोटा एवं पटना की कमी महसूस नहीं होने देंगे और भी बेहतर विकल्प देंगे. उन्होंने कहा की कई गरीब बच्चे ऐसे होते हैं जिनमें पढ़ने की ललक तो होती है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण अपने सपनों काे पूरा नहीं कर पाते. ऐसे बच्चों के लिए संस्था की ओर से बेहतर शिक्षा के लिए प्रगति क्लासेज सहारा बन रही हैं. यहां पर पढ़ने वाले मेधावी गरीब बच्चों का अब इंजीनियर बनने का सपना साकार हो रहा है.


                                           इसका प्रमाण है प्रत्येक वर्ष सफलता का क्रम बढ़ा है. साथ हीं संस्थान के निर्देशक डॉ. चंदन कुमार ने कहा कि संस्था के बेहतर रिजल्ट से अब कोसी क्षेत्र के बच्चों के बीच एक उम्मीद की किरण जगी है. मौके पर संस्थान के शिक्षक डॉ. वीरेंद्र कुमार, इं. विजय भूषण, इं. आशीष सूरा, इं. आनंद कुमार, इं. रणवीर राज, इं. अशोक, इं. कमलेश सिंह, इं.  प्रत्येंद्र शाक्य, इं. रूपेश रंजन, इं. सूरज सिंह, इं. रविशंकर उपाध्याय ने हर्ष व्यक्त किया और भविष्य में और मेहनत करके बेहतर रिजल्ट देने का संकल्प लिया.
सफल छात्रो की सूचि 
कौशल किशोर:- 134 
शुभम कुमार:- 127
विमलेश कुमार:- 115
सिमरन मिश्रा:- 91 
ज्योति कुमारी:- 90
सुमन सौरभ:- 89
हर्ष कुमार:- 85
तनुजा कुमारी:- 83
करण तोमर:- 80
सनोज कुमार:- 80
मानस कुमार:- 74
सुभाष कुमार:- 68
नीतीश खीरहर:- 67
कृष्णा कुमार:- 64
सौम्य भारती:- 60
नीतीश कुमार:- 60
नीतीश कुमार:- 50

Post Bottom Ad

Pages