विशिष्ट वक्ता के रूप में सुधांशु शेखर को किया गया आमंत्रित - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

21 जून 2018

विशिष्ट वक्ता के रूप में सुधांशु शेखर को किया गया आमंत्रित

मधेपुरा 
दर्शनशास्त्र विभाग, बीएनएमयू, मधेपुरा में असिस्टेंट प्रोफेसर सह विश्वविद्यालय जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर को सुप्रसिद्ध गाँधीवादी लेखक-विचारक श्रीभगवान सिंह की सद्य: प्रकाशित पुस्तक 'गांव मेरा देस' पर आयोजित परिचर्चा में विशिष्ट वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है. यह परिचर्चा  'साहित्यिकी' के तत्वावधान में 23 जून 2018 (शनिवार) को भारतीय भाषा परिषद्, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में आयोजित है.
                     डाॅ. शेखर ने बताया कि 'साहित्यिकी' कोलकाता में महिला रचनाकारों और साहित्य प्रेमियों की संस्था है. कोलकाता में हिंदी साहित्य में रूचि रखने वाले महिलाओं की यह अकेली संस्था है. यह वर्षों से हिन्दी साहित्य की सेवा कर रही है. इसके तत्वावधान में हर महीने साहित्यिक संगोष्ठी और पुस्तक-चर्चा इत्यादि आयोजित होती है. इस बार चर्चा के लिए किसी बिहारी लेखक की पुस्तक का चयन किया जाना खुशी की बात है और इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर पाकर उन्हें काफी प्रसन्नता हो रही है.
                                   डाॅ. शेखर ने बताया कि 'गांव मेरा देस' पुस्तक सामयिक प्रकाशन, नई दिल्ली से प्रकाशित हुई है. इसमें लेखक ने अपने गाँव निखतीकलां (सिवान) की स्मृतियों का रोचक वर्णन किया है. इन स्मृतियों में गाँव में मौजूद विभिन्न जातियों के लोगों के अलावा पशु-पक्षी, कुआँ-तलाब एवं पर्व-त्योहार तक सभी शामिल हैं. लेखक ने एक गाँव के जरिये पूरे देश के ग्रामीण समाज एवं सभ्यता-संस्कृति का वर्णन किया है. यह वर्णन केवल एक गाँव का वर्णन न रहकर पूरे भारत का वर्णन हो गया है.
                                                 परिचर्चा में पुस्तक के विभिन्न पहलुओं को सामने लाया जाएगा. स्वयं लेखक श्रीभगवान सिंह भी इस पर अपना विशेष वक्तव्य देंगे. अन्य वक्ताओं में वरिष्ठ साहित्यकार रंजन कुमार, टी बोर्ड आॅफ इंडिया में उप निदेशक डाॅ. ऋषिकेश राय एवं युवा लेखिका अनीता ठाकुर के नाम शामिल हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ लेखिका रेणु गौरीसरिया करेंगी. स्वागत-संचालन कवयित्री-समीक्षक एवं स्कॉटिश चर्च कॉलेज, कोलकाता में हिंदी विभागाध्यक्ष गीता दूबे और धन्यवाद ज्ञापन सरोजिनी शाह करेंगी.
(रिपोर्ट:- ईमेल)

Post Bottom Ad

Pages