कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ छह दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

4 सितंबर 2018

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ छह दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा

मधेपुरा 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर पुरानी कचहरी कंपाउंड से युवा जन्माष्टमी समिति की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.
                      कलश यात्रा में 108 कन्याओं ने अपने सिर पर कलश रख पूरे शहर का भ्रमण किया. कलश यात्रा पुरानी कचहरी कंपाउंड से शुरू होकर कर्पूरी चौक पश्चिमी बाईपास लक्ष्मीनारायण ठाकुरबारी होते हुए पुनः कचारी कंपाउंड परिसर स्थित मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित कर छह दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आगाज किया गया. 
                      कलश यात्रा में पुरुष सफेद परिधान पहने हुए चल रहे थे, वहीं महिलाएं लाल व केसरिया साड़ी पहनी शामिल हुर्इं. भागवत कथा प्रारंभ होते ही पूजा स्थल व आस पास के इलाका जय राधे कृष्ण की जयघोष से भक्तिमय हो गया. वहीं भगवान श्री कृष्ण के दर्शन के लिए सद्र्धालु भक्तों की भीड़ पूजा स्थल पर उमड़ पड़ी. 




Post Bottom Ad

Pages