श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, लगे जयकारे - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

4 सितंबर 2018

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, लगे जयकारे

मधेपुरा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में बच्चों ने भगवान कृष्ण का बाल रूप धारण कर लोगों का मन मोह लिया.
                 शोभा यात्रा पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पश्चिमी बाईपास होकर पुनः गौशाला परिसर पहुंचकर समाप्त हुई. शोभायात्रा में हर तबके के लोग श्री कृष्ण के जयकारे लगाते नजर आए. इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने हाथ में धार्मिक ध्वज लेकर सबसे आगे शोभायात्रा का नेतृत्व किया.
                     उसके पीछे शोभायात्रा में नन्हे बच्चे कान्हा का रूप धारण किए हुए थे, जो की झांकियां आकर्षण का केंद्र बिंदु बना रहा. झांकी में रथ पर सवार युवाओं ने भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान आदि भगवान का रूप धारण कर लोगों का मन मोह लिया.
                   वही विभिन्न स्कूलों के बच्चो व संगठनो द्धारा देवी देवताओं की सुंदर झांकिया निकाली. शहर के मुख्य मार्गो से गाजे-बाजे के साथ गुजर रहे शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा.

Post Bottom Ad

Pages