उपेंद्र कुशवाहा पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरा महागठबंधन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

4 फ़रवरी 2019

उपेंद्र कुशवाहा पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरा महागठबंधन

पुरैनी
पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और उनकी पार्टी के नेताओं पर किये गए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में सोमवार को महागठबंधन ने बिहार बंद का ऐलान कर दिया है.
             बताते चलें कि बिहार में कई महीनों से रालोसपा के राष्ट्रीय संरक्षक एवं मानव संसाधन विकास राजमंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में शिक्षा सुधार मार्च निकालकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था. पिछले दिनों प्रदर्शन के द्वारा राष्ट्रीय संरक्षक उपेंद्र कुशवाहा एवं उनके समर्थकों पर पुलिस द्वारा लाठी बसाया गया. जिससे गंभीर रूप से उपेंद्र कुशवाहा जख्मी हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
                            पुलिसिया जुल्म एवं सरकार के द्वारा किया जा रहा अन्याय के विरोध में सोमवार को बिहार बंद का ऐलान किया गया. इस दौरान पुरैनी बाजार में महागठबंधन के समर्थन में बाजार बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला. मौके पर मौजूद लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश महासचिव जय प्रकाश सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है. जब भी कोई पार्टी जनहितार्थ के मुद्दे पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करती है तो सरकार अपने ओछी मानसिकता से ग्रस्त होकर आंदोलन को कुचलना चाहती है.
                        उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा सम्मानित नेता हैं वह शांतिपूर्ण तरीके से बिहार में शिक्षा में सुधार को लेकर आंदोलन कर रहे थे इसी दौरान भ्रष्टाचारी सरकारों के द्वारा उन पर लाठी भर बरसाया गया जिससे वह जख्मी होकर अस्पताल में भर्ती हो गए. बिहार में अपराध चरम पर है थाने में बिना पैसे लिए छोटा से छोटा केस दर्ज नहीं किया जाता है.
                          मौके पर राजद के प्रखंड अध्य्क्ष रामजी यादव, लोजद के प्रखंड अध्य्क्ष रमन झा, युगल किशोर यादव, बलभद्र मेहता, इंद्र कुमार इलु, अखिलेश मेहता सहित कई महागठबंधन के नेता मौजूद थे.

Post Bottom Ad

Pages