अभिषेक को पीएच.डी की उपाधि, लोगों ने दी बधाई - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

19 मार्च 2024

अभिषेक को पीएच.डी की उपाधि, लोगों ने दी बधाई

मधेपुरा: बी.एन.मंडल विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस इतिहास विभाग के शोधार्थी सह युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार को पीएच. डी की उपाधि दी गई. जिसमें प्रो. डॉ. अनंत प्रसाद गुप्ता डीन सह प्रिंसिपल जीएलएम कॉलेज बनमनखी पूर्णिया, डॉ. अपर्णा कुमारी इतिहास विभाग बाबा भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर डॉ. ललन प्रसाद अद्री (विभागाध्यक्ष प्राचीन इतिहास, प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार (डीन), प्रो. (डॉ.) सी.पी सिंह (एच.ओ.डी इतिहास विभाग बीएनएमयू), प्रो.(डॉ.)विमल सिंह, बी.एन.एम.यू.मधेपुरा के सभी सदस्‍य एवं सभी शुभचिंतक के समक्ष अभिषेक कुमार का पीएच.डी का मौखिक सम्पन्न हुआ. अभिषेक कुमार ने कहा है कि गुरुदेव, माता पिता और सभी शुभचिंतको के आशीर्वाद से मुझे (डॉक्टर) की उपाधि मिली. उन्होंने सभी पदाधिकारीगण और शुभचिंतको के प्रति धन्यवाद व आभार प्रकट किया. 

बधाई देने वाले में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय उपेंद्र कुशवाहा, मधेपुरा काॅलेज के संस्थापक सह कुलपति कृष्णा विश्वविद्यालय आशोक कुमार,रालोमो प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा, आई टी सेल प्रदेश अध्यक्ष रोशन कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष मधेपुरा रविशंकर कुमार उर्फ पिंटू मेहता, प्रदेश सचिव मो. इफ्तेखार आलम उर्फ गुड्डू, राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह आइसा विश्वविद्यालय अध्यक्ष अरमान अली, सिनेट सदस्य रंजन यादव, विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी राजकिशोर राज, जदयू विश्वविद्यालय अध्यक्ष निखिल सिंह यादव, जदयू नेता संतोष संगम, डाॅ.बिट्टू कुशवाहा, रणधीर यादव, राजा यादव, प्रशांत कुमार, हर्ष राज, अमित कुमार आदि हजारो ने बधाई दिए. 

(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages