मासिक पत्रिका बीएनएमयू संवाद प्रकाशित करने का निर्णय - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

6 सितंबर 2018

मासिक पत्रिका बीएनएमयू संवाद प्रकाशित करने का निर्णय

मधेपुरा
राजभवन की मासिक पत्रिका 'राजभवन संवाद' की तर्ज पर बीएनएमयू भी अपनी मासिक पत्रिका प्रकाशित करेगी.
    इस पत्रिका का नाम 'बीएनएमयू संवाद' होगा. इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है. कुलपति डाॅ. अवध किशोर राय प्रधान संरक्षक एवं प्रति कुलपति डॉ. फारूक अली संरक्षक होंगे.
                        पत्रिका के परामर्श समिति में डीएसडबल्यू डाॅ. नरेन्द्र श्रीवास्तव, सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. शिवमुनि यादव, मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. ज्ञानंजय द्विवेदी, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ. लंबोदर झा, विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. अरूण मिश्रा और शिक्षा संकायाध्यक्ष डॉ. राणा जयराम सिंह को शामिल किया गया है.
                       कुलसचिव कर्नल नीरज कुमार पत्रिका के प्रकाशक होंगे. पीआरओ सुधांशु शेखर को संपादक बनाया गया है. मालूम हो कि कुलपति डाॅ. अवध किशोर राय ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में 'बीएनएमयू संवाद' निकालने की घोषणा की थी.
                   शिक्षक दिवस पर उनकी घोषणा ने मूर्त रूप ले लिया. कुलपति ने आशा व्यक्त की है कि 'बीएनएमयू संवाद' विश्वविद्यालय का आइना बनेगा. उन्होंने इसके नियमित रूप से प्रकाशन की आशा व्यक्त की है.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages