मोदी सरकार के मंत्रियों ने ली शपथ, जाने कैबिनेट में किसको - किसको मिली जगह - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

30 मई 2019

मोदी सरकार के मंत्रियों ने ली शपथ, जाने कैबिनेट में किसको - किसको मिली जगह

मधेपुरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर इस पद की आज (30 मई) शपथ ली, शपथ ग्रहण समारोह में देश दुनिया की गणमान्‍य हस्तियां हुई हैं. पीएम मोदी के साथ कई कैबिनेट मंत्री भी शपथ ली. राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में करीब 8000 मेहमानों के शामिल हुए.
                    वर्ष 2014 में मोदी को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दक्षेस देशों के प्रमुखों सहित 3500 से अधिक मेहमानों की मौजूदगी में शपथ दिलाई थी. शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली, म्यामां के राष्ट्रपति यू विन मिंट और भूटान के प्रधानमंत्री लोताय शेरिंग ने शामिल हुए. थाईलैंड से उसके विशेष दूत जी बूनराच देश का प्रतिनिधित्व किया.
                 इन नेताओं के साथ-साथ शंघाई सहयोग संगठन के वर्तमान अध्यक्ष और किर्गिस्तान के वर्तमान राष्ट्रपति जीनबेकोव और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित गया था. 
शपथ लेने वाले केंद्रीय मंत्री
1 राजनाथ सिंह - लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
2 अमित शाह - गांधी नगर (गुजरात)
3 नितिन गडकरी - नागपुर (महाराष्ट्र)
4 डीवी सदानंद गौड़ा - बेंगलुरु उत्तर (कर्नाटक)
5 निर्मला सीतारमण - राज्यसभा सदस्य
6 रामविलास पासवान - चुनाव नहीं लड़ा
7 नरेंद्र सिंह तोमर - मुरैना (मध्य प्रदेश)
8 रविशंकर प्रसाद - पटना साहिब (बिहार)
9 हरसिमरत कौर बादल बठिंडा (पंजाब)
10 थावरचंद गहलोत - राज्यसभा सदस्य
11 एस जयशंकर -पूर्व विदेश सचिव
12 रमेश पोखरियाल निशंक - हरिद्वार (उत्तराखंड)
13 अर्जुन मुंडा खूंटी - (झारखंड)
14 स्मृति ईरानी - अमेठी (उत्तर प्रदेश)
15 हर्षवर्धन - चांदनी चौक (दिल्ली)
16 प्रकाश जावड़ेकर - राज्यसभा सदस्य
17 पीयूष गोयल - राज्यसभा सदस्य
18 धर्मेंद्र प्रधान - राज्यसभा सदस्य
19 मुख्तार अब्बास नकवी - राज्यसभा सदस्य
20 प्रहलाद जोशी - धारवाड़ (कर्नाटक)
21 महेंद्रनाथ पांडेय - चंदौली (उत्तर प्रदेश)
22 अरविंद सावंत - मुंबई दक्षिण (महाराष्ट्र)
23 गिरिराज सिंह - बेगूसराय (बिहार)
24 गजेंद्र सिंह शेखावत - जोधपुर (राजस्थान)
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1 संतोष गंगवार - बरेली (उत्तर प्रदेश)
2 राव इंद्रजीत सिंह - गुड़गांव (हरियाणा)
3 श्रीपद नाइक - उत्तर गोवा (गोवा)
4 जीतेंद्र सिंह - उधमपुर (जम्मू-कश्मीर)
5 किरेन रिजिजू - अरुणाचल पश्चिम
6 प्रहलाद पटेल - दमोह (मध्य प्रदेश)
7 आरके सिंह - आरा (बिहार)
8 हरदीप पुरी - राज्यसभा सदस्य
9 मनसुख मांडविया - राज्यसभा सदस्य
राज्य मंत्री
1 फग्गन सिंह कुलस्ते - मंडला (मध्य प्रदेश)
2 अश्विनी चौबे - बक्सर (बिहार)
3 अर्जुन राम मेघवाल - बीकानेर (राजस्थान)
4 वीके सिंह - गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)
5 कृष्णपाल गुर्जर - फरीदाबाद (हरियाणा)
6 रावसाहेब दानवे - जालना (महाराष्ट्र)
7 जी किशनरेड्डी - सिकंदराबाद (तेलंगाना)
8 पुरुषोत्तम रुपाला - राज्यसभा सदस्य
9 रामदास आठवले - राज्यसभा सदस्य
10 साध्वी निरंजन ज्योति - फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)
11 बाबुल सुप्रियो - आसनसोल (बंगाल)
12 संजीव बालियान - मुज़फ्फ़रनगर (उत्तर प्रदेश)
13 संजय धोत्रे - अकोला, महाराष्ट्र
14 अनुराग ठाकुर - हमीरपुर, हिमाचल
15 सुरेश अंगड़ी - बेलगाम, कर्नाटक
16 नित्यानंद राय - उजियारपुर (बिहार)
17 रतन लाल कटारिया - अंबाला (हरियाणा)
18 वी मुरलीधरन - राज्यसभा सदस्य
19 रेणुका सिंह सरुता - सरगुजा (छत्तीसगढ़)
20 सोम प्रकाश - होशियारपुर (पंजाब)
21 रामेश्वर तेली - डिब्रूगढ़ (असम)
22 प्रताप चंद्र सारंगी - बालासोर (ओडिशा)
23 कैलाश चौधरी - बाड़मेर (राजस्थान)
24 देबश्री चौधरी - रायगंज (बंगाल)

लेकिन एनडीए में शामिल जनता दल युनाइटेड (जूदयू) नरेंद्र मोदी के नए कैबिनेट में शामिल नहीं हुआ. इस पर जदयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे मंत्रिमंडल में जेडीयू से सिर्फ 1 व्यक्ति चाहते थे, इसलिए यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक भागीदारी थी.
                       हमने उन्हें सूचित किया कि ठीक है हमें इसकी आवश्यकता है. यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, हम पूरी तरह से एनडीए में हैं और परेशान नहीं हैं. हम एक साथ काम कर रहे हैं, कोई भ्रम नहीं है. हालांकि नीतीश कुमार शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे.







Post Bottom Ad

Pages