शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने अभिषेक कुशवाहा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

25 जून 2021

शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने अभिषेक कुशवाहा

मधेपुरा: जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. कन्हैया सिंह ने प्रो. अभिषेक कुशवाहा को जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ मधेपुरा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. प्रो. अभिषेक कुशवाहा ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा करके मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतर कर पार्टी के मजबूती के लिए कार्य करूंगा. मधेपुरा जिला मे संगठन को मजबूत करने एवं शैक्षणिक आराजकता को दूर कर जिलाध्यक्ष के रूप मे सदा संघर्षशील रहूँगा.  
श्री कुशवाहा ने जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जनता दल यू के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष माननीय उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष जदयू उमेश कुशवाहा, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कन्हैया सिंह, कुंदन सिंह जदयू नेता, चंदन कुमार साह बागची पूर्व प्रत्याशी महेषी विधानसभा जदयू नेता, स्वीटी प्रिया प्रदेश सचिव जदयू बिहार, अमर सिंह जदयू नेता, मोहम्मद इफ्तेखार आलम पूर्व प्रत्याशी आलम नगर विधानसभा सह जदयू नेता, रवि शंकर कुमार उर्फ पिंटू मेहता, जदयू जिलाध्यक्ष गुड्डी देवी, मधेपुरा के लोकप्रिय सांसद दिनेश चंद्र यादव, पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ,विधायक निरंजन मेहता, राजेंद्र कुमार वकील साहब, नरेश पासवान, महेंद्र पटेल जदयू नेता, जिला प्रवक्ता नीरज कुमार इत्यादि का आभार व्यक्त किया. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages