जनादेश के साथ क्रूर मजाक करने के खिलाफ निकाला विरोध जुलूस - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

13 अगस्त 2022

जनादेश के साथ क्रूर मजाक करने के खिलाफ निकाला विरोध जुलूस

मधेपुरा: शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी मधेपुरा के द्वारा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार के नेतृत्व में नीतीश कुमार के द्वारा जनादेश के साथ क्रूर मजाक करने के खिलाफ में विरोध जुलूस निकाला. यह जुलूस भाजपा कार्यालय से निकलकर विश्वविद्यालय चौक, कॉलेज चौक, भूपेन्द्र चौक, सुभाष चौक, कर्पुरी चौक, जयपालपट्टी चौक होते हुए जिला समाहरणालय मधेपुरा पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. विरोध प्रदर्शन सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने कहा कि 2020 में बिहार की जनता ने एनडीए को जनादेश दिया था और आज नीतीश कुमार ने बिहार के तमाम लोगों को अपमानित करने का काम किया है. 

एनडीए से अलग होकर जिसके खिलाफ बिहार की जनता ने वोट दिया था उसी राजद के साथ बिहार में सरकार बनाने का काम किया है. फिर बिहार में जंगल राज लाने का काम किया है. जिस डबल इंजन की सरकार में बिहार विकास की राह पर चल रहा था. उस विकास की राह को नीतीश कुमार ने बाधित किया हैै. बिहार की जनता नीतीश कुमार को कभी माफ नहीं करेगी. सभा को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष गुलज़ार कुमार बंटी ने कहा कि नितीश कुमार ने जिस प्रकार से बिहार की जनता के पीठ में विश्वासघात का खंजर मारा है, उन्हें बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी. आने वाले चुनाव में बिहार की जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी. 

सभा को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ क्रुर मजाक किया है. जिस भाजपा ने उन्हें वर्षों से मुख्यमंत्री बनाये रखा उन्हीं भाजपा के पीठ में खंजर भोंकने का काम किया है. आज इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से नीतीश कुमार की धोर निंदा करते हैं. सभा को जिला प्रभारी श्रवण चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव, जिला महामंत्री वीरेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री जटाशंकर कुमार, आई. टी. सेल जिला संयोजक अभिषेक कुमार साह, युवा मोर्चा राहुल कुमार ने भी सम्बोधित किया. 

सभा में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन मंडल, कार्यालय मंत्री राजीव यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, प्रवक्ता हर्ष सिंधु, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष राजेश दास, युवा मोर्चा अध्यक्ष विपीन कामत, अनुसुचित जाती मोर्चा अध्यक्ष विनोद सरकार, सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक ब्रह्म नंद यादव,युवा मोर्चा अरविन्द मिश्रा, मंडल अध्यक्ष पश्चिमी अनमोल मंडल, मंडल अध्यक्ष पूर्वी दिलीप कुमार दीपक, नगर अध्यक्ष अंकेश गोप, गम्हरिया मंडल अध्यक्ष चंदन चौधरी, सिंहेश्वर अध्यक्ष संजय पाठक, युवा मोर्चा सिंहेश्वर संतोष मल्लिक, ग्वालपाड़ा अध्यक्ष रणविजय चौधरी, कंचन कुमार, राम शोभा यादव, आई . टी. सेल जिला सह संयोजक राहुल कुमार राय, नंदन कुमार, सुंधासू रंजन, सुनील सिंह, पुष्पक कुमार, संतोष सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूश में भाग लिये.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages