थाना परिसर में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

21 अक्तूबर 2022

थाना परिसर में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक

गम्हरिया: आगामी दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा को लेकर गम्हरिया थाना परिसर में गुरुवार को अंचलाधिकारी बुची कुमारी की मौजूदगी एवं थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ शर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि सहित आम आवाम भी मौजूद रहे. बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा ने मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे एवं उल्लास के साथ आगामी दीपावली काली पूजा एवं छठ पूजा मनाएं. 

थानाध्यक्ष ने आम लोगों से छठ घाटों के बारे में जानकारी ली एवं बताया गया कि सभी छठ घाटों पर छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. सभी छठ घाटों पर वेरीकेटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी. इस मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद प्रतिनिधि डॉ रवि शंकर पिंटू यादव, मुखिया प्रतिनिधि डॉ अरुण कुमार यादव,पूर्व मुखिया नरेंद्र यादव, पूर्व सरपंच देवेंद्र प्रसाद यादव, उप मुखिया विनोद कुमार पासवान, मुखिया दीप नारायण यादव राजद प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ यादव पंचायत समिति सदस्य तरुण राम पंचायत समिति सदस्य शिवगोविंद यादव राजद नेता अरुण कुमार यादव हरेराम मंडल, विनय शंकर यादव, उमेश कुमार यादव, सरपंच राजा झा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग शामिल रहे. 
(रिपोर्ट:- मिथिलेश कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages