तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

22 अगस्त 2019

तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

मधेपुरा
कला संस्कृति एवं विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के तत्वाधान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. बीपी मंडल इंदौर स्टेडियम में बालक - बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित एवं नारियल फोड़कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसी अहमद ने उद्घाटन किया.
                          श्री वशी ने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेल आवश्यक ही नहीं अनिवार्य है. मधेपुरा के खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैंं. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतियोगिता प्रभारी संत कुमार ने किया. कार्यक्रम का संचालन मधेपुरा जिला कबड्डी संघ सचिव अरुण कुमार ने किया.
                      मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद मिश्रा ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए बीपी मंडल इंदौर स्टेडियम में शुद्ध पेयजल के लिए एक्वागार्ड की देने की घोषणा की.
                    मौके पर भारतीय स्टेट बैंक एलबीएम रंजन कुमार झा, संतोष कुमार झा, जिला योजना पदाधिकारी संजीव कुमार सिन्हा, निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार, होली क्रॉस के निदेशक डॉ वंदना घोष, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के मुरलीगंज के निदेशक मानव कुमार सिंह, सार्क इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के निदेशक मो सब्बू, खेल शिक्षक अमरेंद्र कुमार अमर, कैलाश कुमार कौशल, अनिल कुमार, मनोज कुमार, बालमुकुंद प्रसाद यादव, सविता कुमारी, मीरा कुमारी, काजल कुमारी, अमित कुमार, पंकज कुमार, प्रसिद्ध नारायण सिंह, दिलीप कुमार, दुर्गा नंद प्रसाद मौजूद रहें.
                जबकि निर्णायक भूमिका में मनीष कुमार, रितेश रंजन, अविनाश कुमार, सुमित कुमार, राहुल कुमार, गुलशन कुमार, प्रेम कुमार, मनोज कुमार, रोशन कुमार, लूसी कुमारी, राजेश कुमार अग्रणी भूमिका निभा रहे थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages