निरीक्षण टीम ने की कुलपति से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

20 फ़रवरी 2018

निरीक्षण टीम ने की कुलपति से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत

मधेपुरा 20/02/2018 
बीएन मंडल विश्वविद्यालय में शिक्षा शास्त्र विभाग की पढ़ाई के लिए मंगलवार को एनसीईटी भुवनेश्वर की दो सदस्यीय विजिटिंग टीम दो दिवसीय दौरे पर विवि पहुंची.
               टीम के सदस्यों ने शिक्षा विभाग भवन, सेंट्रल लाइब्रेरी, जिम, साइको लैब, फिजिकल लैब आदि का निरीक्षण किया. सदस्यों ने बारिकी से आवश्यक सामान को देखा और इससे संबंधित जानकारी पदाधिकारी और कर्मचारी ले ली. टीम में हैदराबाद के डॉ. टीवीआर मोहन और उदयपुर के डॉ. सतीश कुमार यादव शामिल हैं.
                    विजिटिंग टीम विश्वविद्यालय में शिक्षा विभाग में विभिन्न आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट एनसीईटी को देगी. इसके लिए विश्वविद्यालय में पहले से चल रहे समाजशास्त्र विभाग और विज्ञान विभाग को शिक्षा शास्त्र विभागके लिए अपडेट किया गया है.
                          निरीक्षण टीम कुलपति डॉ. अवध किशोर राय से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करने के बाद लाइब्रेरी पहुंची. उन्होंने लाइब्रेरी में विभाग से संबंधित पुस्तकों की जानकारी ली. कर्मचारियों से उन्होंने पुस्तक से संबंधित कई सवाल भी किये. इसके बाद लाइब्रेरी के फाइलों की जांच की.

                      निरीक्षण टीम के सदस्य लैब, प्राचार्य चैंबर, एचओडी चैंबर, गर्ल्स और ब्यॉज कॉमन रूम, शौचालय, जिम, साइको लैब, फिजीकल लैब, आईटी सेल, कंम्प्यूटर सेल आदि का भी जायजा लिया. 
                  निरीक्षण के दौरान कुलसचिव डॉ. नरेंद्र श्रीवास्तव, डीएसडब्ल्यू डॉ. अनिलकांत मिश्र, प्राचार्य डॉ. राजीव सिंहा से विभिन्न बातों की जानकारी ली.

Post Bottom Ad

Pages