आत्मनिर्भर महिलाओं को भाजपा महिला मोर्चा ने किया सम्मानित - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

21 सितंबर 2021

आत्मनिर्भर महिलाओं को भाजपा महिला मोर्चा ने किया सम्मानित

मधेपुरा: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस एवं दो दशक के सफल नेतृत्व की वर्षगांठ पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा रीता राय के नेतृत्व में गिरिजा कपिलदेव कॉलेज में तथा सब्जी मंडी में आत्मनिर्भर महिलाओं जैसे- सब्जी बेचने वाली बहनों, चूड़ी बेचने वाली बहनों आदि को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सभी बहनों को रोली टीका लगाकर, अंगवस्त्र एवम् तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया. साथ हीं मिठाइयां भी बांटी गई. 
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए. इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्षा रीता राय ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, चाहे वो राजनीति हो या प्रशासनिक क्षेत्र, चाहे खेल या समाजसेवा सभी में महिलाओं ने खुद को साबित किया है. भाजपा जिला मंत्री डॉ तंद्रा शरण ने कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं, प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में महिलाओं को काफी आत्मबल मिला है, कई योजनाएं चलाई जा रही हैं ताकि महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर मिले. 
महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सारिका भगत ने कहा कि मोदी जी ने उज्जवला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छ भारत अभियान जैसे कई योजनाओं द्वारा महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया है. सम्मानित महिलाओं में विभा देवी, सीमा देवी, सुहाग देवी, बेचनी देवी, बीबी कुरेशा, शकुंतला देवी, दुर्गा देवी, बीबी मियां खातून, फुलेना देवी, सुनीता देवी, राजिया, शेरुन्निषा, सुलेखा खातून, नीलम देवी, गुड़ो देवी, रीना देवी,सोनिया देवी, चुन्नी देवी, मकिया देवी, अनिता देवी शामिल हैं.
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्षा रीता राय के साथ तंद्रा शरण, कुमारी साबरमती, लखी देवी, सारिका भगत, अपर्णा कुमारी, श्वेता सिन्हा, आशा देवी, संगीता कुमारी, रूपम कुमारी, पल्लवी सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं. यह कार्यक्रम सेवा और समर्पण अभियान 17/9/2021 से प्रारंभ हुआ है और इसके तहत 7/10/2021 तक विभिन्न कार्यक्रम आगे भी किए जायेंगे.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages