जिंदा कारतूस के साथ बाइक चोर गिरफ्तार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

25 जनवरी 2018

जिंदा कारतूस के साथ बाइक चोर गिरफ्तार

मधेपुरा 25/01/2018 
बुधवार की रात पश्चिमी बाईपास स्थित डॉ आरके पप्पू के क्लीनिक के समीप से बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.
             बताते चलें कि यह चोर पहले बाइक चोरी करता है. फिर उस बाइक का नंबर बदलकर कम दामों में किसी ग्रहक हाथों बेच दिया करता है. थाना अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी बाइक चोर गिरोह का एक सदस्य बाइक बेचने के नीयत से पश्चिमी बाईपास में किसी को बाइक बेचने के लिए आया हुआ है.
                     सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष ने एक टीम गठित कर जिसमें अवर निरीक्षक अरूण कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित एवं कमांडो विपीन कुमार, विकास कुमार, अमन कुमार, डब्लू कुमार को बाइक चोर गिरोह के सदस्य की गिरफ्तारी में लगाया गया.
                    उन्होंने बताया कि पुलिस को आते देख चोर गिरोह का सदस्य भागने लगा. पुलिस ने भागते हुए चोर गिरोह के सदस्य को खदेड़ कर पकड़ लिया. पकड़ाए गए बाइक चोर गिरोह के सदस्य का नाम गुरुदेव है, जो कि भर्राही थाना क्षेत्र के गोसांय टोला वार्ड संख्या-5 का रहने वाला है.

                    जांच के गुरुदेव कुमार के पॉकेट से तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ. पूछताछ में गुरुदेव कुमार ने बताया कि हमारे गिरोह में तुलसीबाड़ी गांव का प्रभाकर कुमार, सुभाष कुमार, सहरसा जिले के पामा गांव का सोनू कुमार, लक्ष्मी कुमार, सिंहेश्वर रामपट्टी गांव का सोनू कुमार सिंह एवं सहरसा का सुमित कुमार एवं मुन्ना कुमार शामिल है.
                       गिरफ्तार गुरुदेव ने बताया कि ये लोग लॉक बाइक का लॉक खोल बाइक चोरी का काम करता है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर गुरुदेव कुमार के बताए गये ठिकाने पर छापामारी का कार्य जारी है.
                       साथ ही चोरी की गई बाइक की बरामदगी के लिए भी छापामारी की जा रही है. मौके पर अवर निरीक्षक अरूण कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित, कमांडो विपिन कुमार, विकास कुमार मौजूद थे.

Post Bottom Ad

Pages