प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी शोभा यात्रा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

22 अप्रैल 2018

प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी शोभा यात्रा

मुरलीगंज 22/04/2018
मुरलीगंज हाट कचहरी के शिव मदिर में सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग, माँ पार्वती, कार्तिकेय, गणेश जी, नंदी और हनुमान जी की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर प्रतिमाओं के साथ शहर में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई.
                               जिसमें गाजे-बाजे के साथ नगरवासियों ने भाग लिया. शोभा यात्रा में रथ पर सवार भगवान शंकर, माँ पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और हनुमान बने कलाकारों की एक झलक पाने के लिए शहरवासियों में होड़ लगी रही. जगह-जगह महिलाओं और भक्तों ने आरती और पुष्प वर्षा कर सभी देवी-देवताओं की प्रतिमा और शिवलिंग का स्वागत किया.
                                   पूरा शहर हर-हर-महादेव के नारे से गूंज उठा. शोभा यात्रा शहर के सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कचहरी स्थित शिवमंदिर में समाप्त हो गई. शोभा यात्रा के अवसर पर पूर्व मंत्री रेणू कुशवाहा, मधेपुरा लोकसभा से चुनाव लड़ चुके बीजेपी प्रत्याशी विजय सिंह, महादेव चौधरी एवं शहर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
                                                प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए शोभा यात्रा के साथ ठंडा पानी का टैंक और एंबुलेंस चल रहा था. इसके अलावा जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शरबत एवं पानी की व्यवस्था कर रखी थी.
शोभा यात्रा में मुरलीगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, बिहारीगंज  थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश, थानाध्यक्ष रविकांत कुमार सहित कुमारखंड, श्रीनग पुरैनी के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस के महिला एवं पुरूष बल के साथ स्थानिय भक्त, एन सी सी कैडेट सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रखी.
(रिपोर्ट: मुरलीगंज:- उदय चौधरी) 

Post Bottom Ad

Pages