राधेश्याम प्रसाद प्रदेश प्रभारी एवं राजीव रंजन प्रदेश महासचिव बनाए गए - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

12 फ़रवरी 2021

राधेश्याम प्रसाद प्रदेश प्रभारी एवं राजीव रंजन प्रदेश महासचिव बनाए गए

डेस्क: शुक्रवार को जायसवाल क्लब के बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद जायसवाल, प्रदेश प्रभारी राधेश्याम प्रसाद एवं महासचिव राजीव रंजन बनाए गए. जायसवाल क्लब के प्रधान कार्यालय वाराणसी में क्लब के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल से मुलाकात कर संगठन के विस्तार के लिए विचार विमर्श किया गया. 

जिसके उपरांत जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बिहार संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से राधेश्याम प्रसाद को बिहार प्रदेश का प्रदेश प्रभारी एवं राजीव रंजन को बिहार प्रदेश का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया. जायसवाल क्लब के नव मनोनीत पदाधिकारियों को क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं निर्देशक विजय प्रकाश जायसवाल के द्वारा अंगवस्त्रम्, पत्रिका एवं बैच लगाकर सम्मानित किया गया.  
कार्यालय में प्रमुख रूप से मुरलीधर जायसवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, गोपाल जायसवाल, सुरेश गांधी, रमेश जायसवाल हाइडिल महानगर सचिव वाराणसी, अरविंद जायसवाल महानगर सचिव वाराणसी उपस्थित रहे.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages