वृक्षारोपण कर धूमधाम के साथ मनाया बाल दिवस - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

15 नवंबर 2021

वृक्षारोपण कर धूमधाम के साथ मनाया बाल दिवस

छातापुर: प्रखण्ड के डहरिया पंचायत के मध्य विद्यालय परियाघाट में बाल दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण आन्दोलन के सदस्यो  एवं पंचायत के गणमान्य प्रतिनिधियो द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के मौके पर वृक्षा रोपण किया गया. इस दौरान लोगों को वृक्षा रोपण के प्रति जागरूक भी किया गया. जबकि वृक्षा रोपण से पूर्व बाल दिवस के मौके पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवावर लाल नेहरू के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. 

पर्यावरण संरक्षण आन्दोलन के संचालक सह पर्यावरण सांसद रामप्रकाश रवि द्वारा उपस्थित बच्चो एवं गणमान्य व्यक्तियो के बीच आम, कटहल, आँवला, अमरूद, महोगनी के पौधे लगाने हेतु वितरित कर सभी को पौधे लगाने, पेड़ बचाने, प्लास्टिक के जगह कपड़े थैले का उपयोग करने,जल तथा बिजली बचाने का संकल्प दिलाया. वही शिक्षक राणा कुमार द्वारा चाचा नेहरू के जीवन पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया. स्थानीय सरपंच अरूण कुमार मंडल ने कहा चाचा नेहरू को बच्चों से काफी जुड़ाव था.  
उन्होंने चाचा नेहरू के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला. कहा कि हम सभी को अपने देश के महापुरूषो के जीवनी से सीख लेने की जरूरत है. कहा कि उनके जीवनी से सिख लेकर ही  देश को उन्नति के मार्ग पर ले जाया जा सकता हैै. मौके पर अरूण मंडल, संजय यादव, प्रदीप यादव, विजय प्रकाश यादव, मनोज कुमार, कृष्ण कुमार, राणा कुमार, तरूण कुमार, एस एस बी जवान विकाश कुमार, अरूण कुमार, अंशू कुमार, फूलो यादव, शंभू यादव, सहदेव यादव, लखन कुमार उमेश कुमार, चंचल कुमार आदि थे. 
(रिपोर्ट:- सोनू कुमार भगत) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages