जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

24 जनवरी 2022

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई

मधेपुरा: शहर के चित्र गुप्त सामुदायिक भवन में कलमजीबी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98वी जयंती मनाई गई. जिसमे समाज सेवियो के द्वारा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए. जिला अध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की सादगी एवं दूरदृष्टि अनुकरणीय है. इसे अपने जीवन में उतार कर उनके पद चिह्नों पर चल कर ही हम समाज का भला कर सकते हैं. 

श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले में मुख्य रूप से मधेपुरा जिला जदयू के पूर्व अध्यक्ष प्रो. बिजेंद्र नारायण यादव सह सांसद प्रतिनिधि मधेपुरा, योगेन्द्र महतो, नवल किशोर जायसवाल, शिवनारायण यादव, समाजसेवी अनिरुद्ध प्रसाद यादव, प्रो. सुजीत कुमार मेहता, डा. नीलकांत, प्रो. सत्यजीत यादव, संजीव कुमार यादव, अशोक कुमार यादव, सफीक आलम, प्रो. मिथिलेश कुमार यादव चन्दन, अजय कुमार दास, मुकेश कुमार राय, मुकेश कुमार ठाकुर, सुरेश कुमार ठाकुर, मनीष कुमार, सोनू साह, अशोक कुमार अधिवक्ता सुमित कुमार, संजय सिन्हा, दिलीप विश्ववास, बैद्यनाथ श्रीवास्तव विनीत विश्वास, सूर्य नारायण गुप्ता, राजीव कुमार, राकेश कुमार सहीत सैकड़ो लोगो ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages