प्रथम विधि मंत्री की श्रद्धापूर्वक मनी जयंती समारोह - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

18 अप्रैल 2018

प्रथम विधि मंत्री की श्रद्धापूर्वक मनी जयंती समारोह

मधेपुरा 18/04/2018
प्रखर स्वतंत्रता सेनानी एंव बिहार सरकार के प्रथम विधि मंत्री रह चुके शिवनंदन प्रसाद मंडल की 128 वीं जयंती एसएनपीएम प्लस टू स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई.
                 जयंती समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मो. शकील अहमद ने की. कार्यक्रम की शुरुआत शिवनंदन प्रसाद मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर किया गया. 
                                उद्घाटनकर्ता समाजसेवी साहित्यकार डॉ. भूपेंद्र नारायण मधेपुरी ने अपने संबोधन में कहा कि शिवनंदन प्रसाद मंडल ऐसे प्रखर शिक्षाविद्, राजनीतिज्ञ थे कि उनका नाम 56 आधुनिक बिहार के निर्माताओं के सूची में गांधी संग्रहालय पटना में दर्ज है. उन्होंने कहा कि शिवनंदन प्रसाद मंडल आजीवन औरों के लिए जीते रहे. इसीलिए वे अमर हैं.
                                     वहीं मुख्य अतिथि बीएनएमभी कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर यादव ने कहा कि शिवनंदन बाबू हिंदी, अंग्रेजी, एवं संस्कृत के बेजोड़ विद्वान के साथ आजस्वी वक्ता भी थे. इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि परमेश्वरी प्रसाद यादव एवं डॉ. आलोक कुमार के साथ विद्यालय के शिक्षकों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए.

                               इस अवसर पर डॉ. मधेपरी ने पांच हजार रुपये की किताब विद्यालय के पुस्तकालय के लिए भेंट की. इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद यादव, कीर्ति नारायण यादव, अखिलेश कुमार सहित दर्जनों स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

Post Bottom Ad

Pages